अबनाः इस्लामी गणतंत्र ईरान और रूस के बीच परमाणु बिजली बनाने वाले दो बिजलीघरों के निर्माण के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
मास्को में मंगलवार को इस समझौते पर ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही तथा रूस एटम नामक रूस की सरकारी कंपनी के निदेशक सर्गेई क्रिन्को ने हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के आधार पर बूशहर परमाणु बिजलीघर के निकट ही रूसी विशेषज्ञों की मदद से ईरान और दो परमाणु बिजलीघर बनाएगा।
मास्को पहुंचने पर ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा था कि बूशहर में अभी पांच परमाणु बिजलीघरों का निर्माण किया जाना है, किंतु पहले चरण में दो परमाणु बिजलीघर बनाए जाएंगे जिसके बाद शेष बिजलीघरों के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
12 नवंबर 2014 - 19:47
समाचार कोड: 651050
इस्लामी गणतंत्र ईरान और रूस के बीच परमाणु बिजली बनाने वाले दो बिजलीघरों के निर्माण के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।